Tuesday, March 17, 2026
Homeटॉप न्यूजतेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट...

तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़—3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, । राजधानी रायपुर के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र स्थित इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। मामले में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च की रात करीब 9 बजे प्रार्थी अपने भाई और दोस्तों के साथ घर में बैठकर टीवी पर गाने सुन रहा था। रात लगभग 10:30 से 11 बजे के बीच कुछ लोग घर के दरवाजे को जोर-जोर से पीटने लगे। दो बार दरवाजा पीटने के बाद तीसरी बार आरोपियों ने दरवाजे को लात मारकर जबरन घर में प्रवेश किया।

घर में घुसते ही आरोपियों ने तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया और प्रार्थी, उसके भाई तथा दोस्तों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान घर में रखा टीवी भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।घटना के दौरान एक आरोपी ने प्रार्थी के भाई आर्यन ठावरे पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं कान के पास चोट आई।

पीड़ित की शिकायत पर थाना डी.डी. नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपियों—कुबेर प्रसाद वर्मा (40 वर्ष), चंदन गुप्ता (33 वर्ष) और विष्णु प्रसाद वर्मा (43 वर्ष)—को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments