Tuesday, March 17, 2026
Homeअपराधरायपुर में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, पुरानी रंजिश में प्राणघातक हमला —...

रायपुर में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, पुरानी रंजिश में प्राणघातक हमला — 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना शाम करीब 5 बजे तालाब पार बीटीएस चौक के पास की बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, आरोपी रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल, अभय रक्सेल और जय रक्सेल ने मिलकर मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास और बलवा की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों — रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल और अभय रक्सेल — को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

घटना के बाद बढ़ा तनाव हमले के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। मरही माता मंदिर के सामने कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया, वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने तलवार लहराकर भय का माहौल बनाने की कोशिश की। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

पुलिस की सख्त चेतावनी पुलिस ने साफ किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ने का दावा किया गया है।

राजधानी में इस तरह की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हालात बिगड़ने से बच गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments