Homeछत्तीसगढ़भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला महिला विंग का गठन

भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला महिला विंग का गठन

उषा ऊके अध्यक्ष, सुशीला भीमटे महासचिव और संघमित्रा गौरखेड़े कोषाध्यक्ष नियुक्त

रायपुर। भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला महिला विंग का गठन रविवार, 6 सितंबर को देवेन्द्र नगर स्थित बुद्ध विहार में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े ने की।बैठक में संगठन के विस्तार, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक एवं बौद्ध गतिविधियों को मजबूत करने को लेकर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े द्वारा रायपुर जिला महिला विंग के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।

महिला विंग में आयु. उषा ऊके को अध्यक्ष, आयु. सुशीला भीमटे को महासचिव तथा आयु. संघमित्रा गौरखेड़े को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित उपासक-उपासिकाओं ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

बैठक में भारतीय बौद्ध महासभा की राष्ट्रीय ट्रस्टी सदस्य अलका बोरकर, प्रदेश महासचिव बेनीराम गायकवाड़, प्रदेश सचिव शैलेश बड़गे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल रामटेके, रायपुर जिला अध्यक्ष विजय गजघाटे, महासचिव अजय शेन्द्रे, कोषाध्यक्ष विनायक वरघट सहित भवींद्रा भालाधरे, राजकुमार रामटेके, अनिल ढोके, महेश बोरकर, हितेश गायकवाड़, विजय चौहान, राष्ट्रपाल वांदरे सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा रूपलता कानेकर, नलिनी गजभिये, माया पाटील, उर्मिला भीमटे, पुष्पलता जागृत, तारा बोरकर, सरस्वती चौहान, मंगला गोंडाने, प्रतिभा मेश्राम, सुनंदा बघेल, सपना सोनपीपरे, रोहिणी बोरकर, उषा धारगावे, सुरेखा गायकवाड़, अश्वमाला वंजारी, स्वाति सोनटके, वैशाली गवई, अरुणा लाडे, नीना मेश्राम, दिव्यश्री करवाड़े, नंदा रामटेके, पपिला मेश्राम, विजयलक्ष्मी रामटेके, गौतमा रंगारी, कविता सेंदरे, रेखा बंसोड़, जी.एस. मेश्राम, सुशील मेश्राम, राहुल वरके, अविनाश थुल, मुकेश डोंगरे, कुणाल गौरे, प्रणय सोनटके, पी.पी. गोंडाने, जगदीश भीमटे, के.आर. ऊके, सुरेश मडामें, सरोज गजभिये, आर. पाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर जिला अध्यक्ष विजय गजघाटे द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments