Homeदेश36 लाख दीयों से जगमगाएगा छत्तीसगढ़, पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा...

36 लाख दीयों से जगमगाएगा छत्तीसगढ़, पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का अनोखा अभियान

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे। अभियान के तहत प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 100 दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। साथ ही सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश भी आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

एक महीने तक चलेगा ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियानभाजपा की ओर से कार्यक्रम को केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन तक सीमित नहीं रखा गया है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों को भी विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ने की योजना है।अभियान के तहत ‘सेवा के रंग’ रंगोली प्रतियोगिता, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

‘जनसेवक महाकुंभ’ और ‘25 साल की 25 कहानियां’कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘जनसेवक महाकुंभ’ का भी आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। इसके अलावा ‘25 साल की 25 कहानियां’ कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान हुए विभिन्न बदलावों एवं उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा।

‘वडनगर से वाराणसी’ तक युवाओं की यात्राप्रधानमंत्री के जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रमों को प्रदेश से बाहर भी जोड़ने की तैयारी है। ‘वडनगर से वाराणसी’ नाम से युवाओं की विशेष यात्रा प्रस्तावित है। इसमें 250 बाइकों पर करीब 500 यात्री शामिल होंगे। यात्रा के दौरान वडनगर में हाटकेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया जाएगा।

इसके अलावा 7 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर विशेष मशाल स्थापित करने और प्रदेश के प्रमुख चौक-चौराहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने की योजना है।भाजपा के मुताबिक, इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, जनभागीदारी और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ना है। प्रदेशभर में होने वाले दीप प्रज्वलन और विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments