Homeछत्तीसगढ़नुआखाई पर्व पर उत्कल समाज की भव्य महारैली, बजरंग दल ने किया...

नुआखाई पर्व पर उत्कल समाज की भव्य महारैली, बजरंग दल ने किया जोरदार स्वागत

रायपुर। पश्चिमी ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा के प्रतीक नुआखाई जुहार पर्व के अवसर पर उत्कल समाज द्वारा शहर में भव्य महारैली निकाली गई। महारैली में समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोक वाद्ययंत्रों और आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों ने रैली की शोभा बढ़ाई।महारैली जब गांधी उद्यान के समीप गौरेया चौक पहुंची, तब छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उत्कल समाज का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल समाज के लोगों पर पुष्प वर्षा कर तिलक लगाया तथा नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान गौरेया चौक का वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। ‘नुआखाई जुहार’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उत्कल समाज एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।

उत्कल समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने बजरंग दल द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाजों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं।

महारैली एवं स्वागत कार्यक्रम में उत्कल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा वर्ग सहित बजरंग दल की छत्तीसगढ़ इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नुआखाई पर्व की खुशियों के बीच आयोजित इस महारैली ने शहर में सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments