Homeटॉप न्यूजरायपुर में चोरी का खुलासा: चंद घंटों में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक...

रायपुर में चोरी का खुलासा: चंद घंटों में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रायपुर,। राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।मिली जानकारी के अनुसार उरला निवासी दिनेश शर्मा ने थाना उरला में शिकायत दर्ज कराई कि 15-16 मार्च की रात वह अपने घर में ताला लगाकर सो रहे थे। देर रात जब वे उठे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और कमरे से मोबाइल फोन व नगदी गायब है। अज्ञात चोर घर में घुसकर चोरी कर फरार हो गए थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा एवं थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उरला निवासी अमन ताम्रकार (22 वर्ष) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी श्रवण विश्वकर्मा उर्फ चोटाई (23 वर्ष) के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन और नगदी रकम बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments