रायपुर। रायपुर पुलिस ने नगदी रकम और मोबाइल फोन लूट की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी यश तिवारी ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अक्टूबर 2025 को वह महादेवघाट मंदिर से लौट रहा था। इसी दौरान महादेवघाट तिराहा के पास उमेश उर्फ चाटी और भोज साहू ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उसका मोबाइल फोन व नगदी लूटकर फरार हो गए।घटना के बाद थाना डी.डी. नगर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 486/25 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पुलिस की संयुक्त टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भोज कुमार साहू उर्फ छोटू (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे