Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़जनहित, विकास और आत्मनिर्भरता का संतुलित खाका — पुरंदर मिश्रा

जनहित, विकास और आत्मनिर्भरता का संतुलित खाका — पुरंदर मिश्रा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2026–27 के लिए पेश किए गए 1.72 लाख करोड़ रुपये के बजट को रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत और व्यावहारिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।विधायक मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को राज्य में मजबूती से आगे बढ़ाने वाला है। यह बजट विशेष रूप से गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।उन्होंने बजट की प्रमुख घोषणाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती योजना के तहत बेटियों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 1.50 लाख रुपये की सहायता, सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वहीं बस्तर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए मठनार और देउर गांव में बैराज निर्माण हेतु बड़ा वित्तीय प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।इसके अलावा, अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी की स्थापना और नए मेडिकल कॉलेज के लिए किए गए प्रावधान को उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में दूरगामी सुधार की दिशा में अहम कदम बताया।अंत में विधायक मिश्रा ने कहा कि यह बजट विकास और जनकल्याण के बीच संतुलन स्थापित करता है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments