Tuesday, February 24, 2026
Homeअपराधरायपुर में ड्रग्स का बड़ा खुलासा: राजस्थान का अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, लाखों...

रायपुर में ड्रग्स का बड़ा खुलासा: राजस्थान का अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, लाखों का मादक पदार्थ बरामद

राजधानी रायपुर में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एमडी ड्रग्स, डोडा फल और डोडा पावडर सहित करीब 2 लाख रुपये का अवैध सामान जब्त किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल के संयुक्त निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की टीम द्वारा की गई।पुलिस को 24 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहीद राजीव पांडेय नगर क्षेत्र में एक युवक मादक पदार्थ लेकर बिक्री की फिराक में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास सिहार (21 वर्ष) बताया, जो मूलतः राजस्थान का निवासी है और फिलहाल रायपुर में रह रहा था।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 08 ग्राम एमडी ड्रग्स, 531 ग्राम डोडा फल, 16 ग्राम डोडा पावडर, 1600 रुपये नकद, एक आईफोन और एक सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह यह मादक पदार्थ राजस्थान से लाकर रायपुर में खपाने की तैयारी में था। पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच जारी है।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी और 15 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के जरिए शहर में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है और आने वाले समय में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा मादक पदार्थों की सप्लाई चेन किस तरह संचालित की जा रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments