Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर को मिली विकास की नई उड़ान, ‘संकल्प’ बजट 2026-27 ऐतिहासिक: बृजमोहन...

रायपुर को मिली विकास की नई उड़ान, ‘संकल्प’ बजट 2026-27 ऐतिहासिक: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर,।बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार के वर्ष 2026-27 के ‘संकल्प’ बजट का स्वागत करते हुए इसे जन-आकांक्षाओं का प्रतिबिंब और विकास का ठोस रोडमैप बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि यह बजट रायपुर को आधुनिक महानगर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।सांसद अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कालीबाड़ी स्थित जिला अस्पताल में 200 बिस्तरों वाले मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (MCH) का निर्माण मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगा। वहीं, नए होम्योपैथी कॉलेज की स्थापना से चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा।युवाओं के लिए बजट में कई अहम प्रावधान किए गए हैं। 25 करोड़ रुपये की लागत से मेगा परीक्षा केंद्र और राजधानी में 5 नालंदा पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। साथ ही CG-ACE योजना के तहत विद्यार्थियों को कोचिंग और करियर निर्माण में सहायता मिलेगी।शहरी विकास को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के तहत 200 करोड़ रुपये से सड़कों और नालियों का उन्नयन किया जाएगा। फ्लाईओवर और नई सड़कों के निर्माण से ट्रैफिक समस्या में राहत मिलेगी।शिक्षा क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि रायपुर के IIT में अधोसंरचना विकास और कॉलेजों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी।सांसद अग्रवाल ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) की अवधारणा के तहत रायपुर, बलौदाबाजार और आसपास के क्षेत्रों को एकीकृत विकास मॉडल से जोड़ा जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी और नियोजन में सुधार होगा।उन्होंने ‘विशेष राजधानी पैकेज’ के तहत अंडरग्राउंड बिजली लाइन, ट्रैफिक समाधान और शहरी सौंदर्यीकरण को भी महत्वपूर्ण बताया। वहीं रायपुर-दुर्ग-भिलाई मेट्रो परियोजना के प्रारंभिक कार्यों को क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।स्वास्थ्य क्षेत्र में मेकाहारा अस्पताल को AI तकनीक से अपग्रेड करने और मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल के लिए 35 करोड़ रुपये के प्रावधान को उन्होंने सराहा। औद्योगिक विकास के लिए नवा रायपुर में इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स और ‘प्लग एंड प्ले’ इंडस्ट्रियल पार्क से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक बजट में वृद्धि यह संकेत देती है कि रायपुर निवेश का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से किसान, युवा, महिला और व्यापारी—सभी वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments