Sunday, February 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, तात्यापारा चौक पर जुटे...

रायपुर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, तात्यापारा चौक पर जुटे जनप्रतिनिधि व नागरिक

रायपुर,। राजधानी रायपुर के तात्यापारा चौक स्थित वीर शिवाजी प्रतिमा स्थल पर जवाहर नगर मंडल द्वारा मन की बात के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी देखने को मिली।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केदारनाथ कश्यप उपस्थित रहे। उनके साथ पुरंदर मिश्रा और केदारनाथ गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम सुबह लगभग 11 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। संबोधन में देश के विकास, पर्यावरण संरक्षण और सहकारिता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया, जिसे स्थानीय संदर्भ में भी महत्वपूर्ण बताया गया।मंत्री केदारनाथ कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। वहीं विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस प्रकार के आयोजनों को जनसंवाद का प्रभावी माध्यम बताया।कार्यक्रम में प्रीति परगनिया, भारती बागल, सुभाष अग्रवाल, असगर अली, अर्पित सूर्यवंशी, शंकर साहू, राजीव मिश्रा, संदीप जंघेल, रमेश शर्मा, गीता रेड्डी, श्वेता विश्वकर्मा, अमर गिदवानी, अवतार सिंह बागल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के सफल संचालन में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments