रिश्वत लेते आयकर विभाग का कर्मचारी सीबीआई के जाल में फंसा

नई दिल्ली।केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने चेन्नई में तैनात आयकर विभाग के एक स्टेनोग्राफर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आयकर से जुड़े एक मामले में राहत दिलाने के बदले अवैध रकम मांगने का आरोप है।जांच एजेंसी के मुताबिक स्टेनोग्राफर अभिनंदन सिंह ने आकलन वर्ष 2020-21 से संबंधित लगभग 19 लाख रुपये के लंबित आयकर बकाये को समाप्त कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में 2 फरवरी को शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की।योजना के तहत सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 1.50 लाख रुपये लेते समय आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पूरी रिश्वत राशि बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी के आवास पर छापेमारी में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।गिरफ्तार स्टेनोग्राफर को चेन्नई की संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआई ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *