शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का काम जल्द शुरू होगा, कन्वेंशन सेंटर भी बनेगा

रायपुर। नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के दूसरे चरण (फेस-2) का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना पर भी काम तेज किया जा रहा है।आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI) में अधिकारियों, आर्किटेक्ट और इंजीनियरों की बैठक लेकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में संग्रहालय परिसर में कैफेटेरिया, गढ़ कलेवा और अन्य दुकानों की स्थापना, आकर्षक बागवानी, नंद सागर के सौंदर्यीकरण, फाउंटेन निर्माण और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हुई।निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर में ऑडिटोरियम, आर्ट गैलरी, प्रदर्शनी हॉल, मीटिंग रूम, प्रशासनिक भवन और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। अधिकारियों को इसके डिजाइन और लेआउट में आवश्यक संशोधन कर कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।उल्लेखनीय है कि राज्य के रजत जयंती वर्ष के दौरान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का शुभारंभ किया गया था। संग्रहालय को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए अब इसके विस्तार की तैयारी की जा रही है।बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियर, आर्किटेक्ट और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *