नगर निगम मुख्यालय में आज विज्ञापन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में लगाए जा रहे विज्ञापन और होर्डिंग्स की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शहर की सुंदरता, यातायात व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स और विज्ञापनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही बिना अनुमति लगाए गए सभी विज्ञापनों को नियमों के अनुसार हटाने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों को यह भी कहा गया कि भविष्य में सभी विज्ञापन कार्य पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से किए जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना है तथा नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।