Tuesday, May 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़बस्तर में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य में तेजी, सचिव ने...

बस्तर में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य में तेजी, सचिव ने की समीक्षा बैठक

रायपुर,। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने कोंडागांव में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों में चल रहे सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा की।बैठक में उन्होंने सभी प्रगतिरत कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जो गांव सड़क संपर्क से कट जाते हैं, वहां बारहमासी सड़कों और पुलों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए और इसके प्रस्ताव जल्द शासन को भेजे जाएं।

सचिव ने यह भी निर्देश दिया कि किसी भी ठेकेदार का भुगतान लंबित न रखा जाए और किए गए कार्य के आधार पर हर माह भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यस्थलों पर आ रही समस्याओं का समाधान तुरंत किया जाए ताकि काम में देरी न हो।उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और सामग्री की जांच बारीकी से की जाए। उन्होंने खराब गुणवत्ता या लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए ब्लैकलिस्ट, डिग्रेड या टर्मिनेट करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी कहा गया कि नए सड़क और पुल निर्माण के प्रस्ताव जनहित और जरूरत के आधार पर प्राथमिकता से भेजे जाएं, ताकि दूरस्थ गांवों तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंच सके।सचिव श्री बंसल ने अधिकारियों को अपने मुख्यालय में रहने, नियमित फील्ड निरीक्षण करने और सभी कार्यों की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद उन्होंने जगदलपुर में इंद्रावती नदी पर बन रहे 44 करोड़ रुपये लागत वाले खड़कघाट पुल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां काम की गति बढ़ाने और गुणवत्ता के साथ तय समय में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments