Tuesday, May 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुकमा जा रही रॉयल बस हादसे का शिकार, शिक्षिका की मौत, कई...

सुकमा जा रही रॉयल बस हादसे का शिकार, शिक्षिका की मौत, कई यात्री घायल

रायपुर से सुकमा की ओर जा रही रॉयल ट्रैवल्स की यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोंटा क्षेत्र की एक शिक्षिका की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य घायल यात्रियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस पलटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments