Homeछत्तीसगढ़रायपुर में अवैध चाकू बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में अवैध चाकू बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। डीसीपी सेंट्रल जोन रायपुर कमिश्नरेट के निर्देश पर थाना गंज पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू रखने एवं बिक्री करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस को 4 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित जीपीएस जनरल स्टोर्स में अवैध रूप से बटनदार चाकुओं की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां दुकान संचालक ने अपना नाम हर्षील जैन (42 वर्ष), निवासी रमन मंदिर वार्ड, फाफाडीह बताया।

तलाशी के दौरान दुकान से 8 नग स्टील के धारदार बटनदार चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी कोई वैध लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर या खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकुओं को जब्त कर लिया है। साथ ही, चाकुओं के सप्लायर और कूरियर माध्यम से जुड़े स्रोतों की जांच की जा रही है।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments