Friday, April 3, 2026
Homeअपराधऑनलाइन सट्टा गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 और आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 और आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने इस मामले में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी 7 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरोह आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में परमेश गेडाम, शिवा वैष्णव उर्फ समीर, मोहम्मद असलम और सत्यपाल पासवान शामिल हैं। ये सभी आरोपी सट्टा संचालन में आईडी उपलब्ध कराने, लेन-देन संभालने और तकनीकी मदद देने का काम कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन और 65 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जामुल थाना क्षेत्र के सुंदर विहार कॉलोनी फेस-2 में की गई।

इस पूरे मामले में अपराध क्रमांक 185/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4) और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments