Friday, March 27, 2026
Homeअपराधअवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धमतरी, । जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए धमतरी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने की फिराक में था, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल सकती थी। सूचना मिलते ही धमतरी पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी को मौके से दबोच लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान हिस्ट्रीशीटर सौरभ सोनी के रूप में हुई है, जो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।धमतरी पुलिस का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments