रायपुर ग्रामीण, ।नवा रायपुर में निर्माणाधीन महिला हॉस्टल के लिए मंगाए गए टीएमटी सरिया में हेरफेर कर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। थाना मंदिर हसौद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्टर, वाहन चालक और कबाड़ी संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मेसर्स श्रीजीकृपा प्रोजेक्ट लिमिटेड के मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सेक्टर-16 स्थित महिला हॉस्टल निर्माण के लिए मंगाया गया सरिया ट्रेलर के माध्यम से भेजा जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने मिलीभगत कर ट्रेलर में लोड सरिया में हेरफेर कर लगभग 10 मैट्रिक टन सरिया, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 90 हजार रुपए है, पार कर दिया।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पहले वाहन मालिक और फिर चालक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में चालक ने कबूल किया कि उसने वाहन मालिक के साथ मिलकर गोंदवारा स्थित कबाड़ी के यहां सरिया उतारकर हेराफेरी की।

इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की गई सरिया, पिग आयरन के टुकड़े, दो क्रेन और एक छोटी व दो बड़ी वेट मशीन जब्त की है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की गई सरिया, पिग आयरन के टुकड़े, दो क्रेन और एक छोटी व दो बड़ी वेट मशीन जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपी:राजू सिंह (48) – ट्रांसपोर्टर, निवासी अशोक विहार खमतराईचुम्मन साहू (37) – वाहन चालक, निवासी गोगांव गुढ़ियारीरूपेश सिंह (34) – कबाड़ी संचालक, निवासी सीतानगर गुढ़ियारीपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।