Sunday, March 22, 2026
Homeटॉप न्यूजनायिका सम्मान समारोह में उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

नायिका सम्मान समारोह में उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

रायपुर। अम्यूज ओ रामा वाटर पार्क में आज नई दुनिया द्वारा आयोजित “नायिका सम्मान समारोह” गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में अपनी पहचान बना रही महिलाओं को सम्मानित किया

गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से नए आयाम स्थापित कर रही हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें और अधिक प्रोत्साहन मिलता है तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती वर्णिका शर्मा, श्रीमती सावित्री जगत, श्रीमती मोना सेन सहित नई दुनिया परिवार और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के आयोजन न केवल महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, बल्कि समाज में समानता और सम्मान की भावना को भी मजबूत करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments