Saturday, March 14, 2026
Homeअपराधचोरी की 02 वारदातों को को अंजाम देने वाले महिला सहित...

चोरी की 02 वारदातों को को अंजाम देने वाले महिला सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, ।राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल लगभग 5.33 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 को देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी दुकान के संचालक ने थाना टिकरापारा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला और एक युवक दुकान पर सोने का रानी हार खरीदने के बहाने पहुंचे। उस समय दुकान में संचालक के पुत्र भी मौजूद थे।

खरीदारी के दौरान महिला ने दुकान में रखे जेवर देखने के दौरान चालाकी से सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और चांदी की बिछिया पहन ली। इसके बाद महिला ने बहाना बनाया कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह एक और हार खरीदेगी।कुछ देर बाद महिला फोन पर बात करने का बहाना बनाकर दुकान के बाहर गई और यह कहकर निकल गई कि वह अपनी सहेली को लेकर आती है। काफी देर तक वापस नहीं आने पर दुकान संचालक को शक हुआ। इस दौरान महिला के साथ आया युवक भी मौका पाकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मेषराम साहू और महिला का नाम कमलेश्वरी साहू बताया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए जेवरों की बरामदगी के निर्देश दिए।टिकरापारा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार महिला की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने दुर्ग पुलिस के सहयोग से फरार महिला आरोपी को दुर्ग शहर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली की एक जोड़ी, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल की एक जोड़ी, चांदी की बिछिया की तीन जोड़ी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 5.33 लाख रुपये बताई गई है।

इस मामले में थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ करेगी।गिरफ्तार आरोपियों में कमलेश्वरी साहू (35 वर्ष) निवासी ग्राम चांपा, जिला जांजगीर-चांपा और मेषराम साहू (21 वर्ष) निवासी ग्राम बिरोदा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर शामिल हैं।पूरे मामले की कार्रवाई में थाना टिकरापारा से उप निरीक्षक बालेश्वर लहरे, प्रधान आरक्षक दानेश्वर साहू, महिला प्रधान आरक्षक सरोज वर्मा, आरक्षक सुरजीत सेंगर, राजेश सिंह, अरुण ध्रुव, सुदर्शन राजपूत और महिला आरक्षक पुष्पलता परस्ते सहित दुर्ग पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments