Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़बलौदाबाजार तहसील कार्यालय में भीषण आग, सुबह मची अफरा-तफरी, रिकॉर्ड सुरक्षित

बलौदाबाजार तहसील कार्यालय में भीषण आग, सुबह मची अफरा-तफरी, रिकॉर्ड सुरक्षित

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के पुराने तहसील कार्यालय परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना सुबह करीब 5 बजे सामने आई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।बताया जा रहा है कि आग तहसील परिसर में स्थित डीएसपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से शुरू हुई और धीरे-धीरे तहसीलदार कार्यालय की तरफ फैलने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सबसे पहले तहसील कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज और सरकारी रिकॉर्ड को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर रिकॉर्ड को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। इसके साथ ही आसपास के सीमेंट संयंत्रों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए, जिससे आग को फैलने से रोका जा सके।मौके पर मौजूद एसडीएम प्रकाश कोरी ने बताया कि आग से तहसीलदार कार्यालय और कुछ हिस्सों में नुकसान हुआ है, लेकिन रिकॉर्ड रूम पूरी तरह सुरक्षित है। सभी जरूरी दस्तावेजों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था।करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments