Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में बड़ी कार्रवाई: ट्रैफिक पुलिस ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक...

रायपुर में बड़ी कार्रवाई: ट्रैफिक पुलिस ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक रात में 154 वाहन जब्तछत्तीसगढ़ की राजधानी

रायपुर। होली पर्व से पहले शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। रात्रि में चलाए गए तीन घंटे के विशेष अभियान में 154 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।यातायात, कमिश्नरेट रायपुर की टीम ने शहर के प्रमुख आठ स्थानों—तेलीबांधा थाना के सामने, भाठागांव चौक, जयस्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, खमतराई थाना के सामने, टाटीबंध चौक, पचपेड़ीनाका चौक और पंडरी थाना के सामने चेकिंग पॉइंट बनाकर रात 10 बजे से 1 बजे तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच में सभी 154 चालक नशे की हालत में पाए गए।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त कर लिए हैं। जब्त वाहनों में 64 कार, 65 मोटरसाइकिल, 8 ट्रक, 12 टाटा एस पिकअप, 1 बोलेरो, 2 माजदा, 1 ट्रैक्टर और 1 ई-रिक्शा शामिल हैं। इन सभी मामलों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां प्रति प्रकरण न्यूनतम 10,000 रुपये के हिसाब से कुल लगभग 15 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।अभियान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और पुलिस उपायुक्त यातायात विकास कुमार के मार्गदर्शन में चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और होली के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया है।यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी रात के समय अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग जारी रहेगी और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अपील:पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं और तेज रफ्तार से बचें। सुरक्षित यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments