Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़गुढ़ियारी में पार्षद पर गंभीर आरोप: गाली-गलौज और धमकी से बढ़ा आक्रोश,...

गुढ़ियारी में पार्षद पर गंभीर आरोप: गाली-गलौज और धमकी से बढ़ा आक्रोश, थाने में शिकायत दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के गोगांव इलाके में मृत गौ माता को समय पर नहीं हटाए जाने से शुरू हुआ मामला अब बड़ा सामाजिक और राजनीतिक विवाद बन गया है। इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार, गोगांव में एक गौ माता की मौत के बाद उसका शव 2-3 दिनों तक नहीं हटाया गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैलने लगी और लोग परेशान हो गए। इसी स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के युवक तिलक कुमार साहू ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर नगर निगम और स्थानीय पार्षद की लापरवाही को उजागर किया।आरोप है कि इस पोस्ट के बाद पार्षद के भांजे मोनू . ने तिलक साहू के घर पहुंचे और वहां गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।। इस घटना के बाद युवक और उसका परिवार दहशत में है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि त्योहारों के समय को देखते हुए किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।इस पूरे मामले को लेकर साहू समाज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और एकजुट होकर गुढ़ियारी थाना पहुंचे। वहां लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। समाज के लोगों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।वहीं, अब इस मुद्दे ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता खुलकर तिलक साहू के समर्थन में सामने आए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह केवल एक युवक का मामला नहीं, बल्कि आम नागरिक की आवाज दबाने का प्रयास है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई और जब एक युवक ने जिम्मेदारी दिखाते हुए मुद्दा उठाया, तो उसे ही धमकियों का सामना करना पड़ा। इससे प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और अब सभी की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है। यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं होती, तो यह मामला और बड़ा आंदोलन बन सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments