Thursday, February 26, 2026
Homeअपराधरायपुर में सूखे नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: कालीबाड़ी-नेहरू नगर का...

रायपुर में सूखे नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: कालीबाड़ी-नेहरू नगर का अवैध साम्राज्य ध्वस्त, हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया गिरफ्तार

रायपुर,। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कालीबाड़ी-नेहरू नगर क्षेत्र में फैले अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार कुख्यात हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया और उसके भाई संजू को गिरफ्तार किया गया है।पूरी कार्रवाई डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और डीसीपी (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिटी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दी।ऐसे खुला पूरे नेटवर्क का राज24 फरवरी को नेहरू नगर क्षेत्र में गांजा की फुटकर बिक्री करते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने कालीबाड़ी इलाके में एक गुप्त ठिकाने पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में गांजा और नशे के कारोबार से जुड़ा सामान बरामद हुआ।खास बात यह रही कि यह ठिकाना पूरी तरह हाईटेक था—सीसीटीवी कैमरे, मोशन सेंसर, वाई-फाई सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से लैस, ताकि पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और समय रहते फरार हुआ जा सके।रात में घेराबंदी, सरगना गिरफ्तारलगातार निगरानी और सूचना तंत्र के आधार पर 25-26 फरवरी की रात नरैया तालाब क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने मुख्य सरगना मुकेश बनिया और उसके भाई संजू को दबोच लिया।तलाशी के दौरान पुलिस ने बरामद किया:6 किलो 119 ग्राम गांजाएक देशी कट्टातीन जिंदा कारतूस2400 नशीली गोलियां (अल्प्राजोलम)मोबाइल फोनअपराध की लंबी फेहरिस्तमुकेश बनिया का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद गंभीर है। उसके खिलाफ 31 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गुंडागर्दी जैसे अपराध शामिल हैं। वह लंबे समय से फरार रहकर अलग-अलग राज्यों में ठिकाना बदल रहा था और इलाके में दहशत फैलाए हुए था।वहीं उसके भाई संजू पर भी 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पॉक्सो एक्ट और चोरी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।पुलिस का सख्त संदेशदोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन खंगाल रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।रायपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत आगे भी ऐसी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments