रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर भाजपा झलप मंडल अध्यक्ष चंद्रहास गोलू चंद्राकर ने इसे “विकसित छत्तीसगढ़ के लिए संकल्पित और समावेशी बजट” बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किया गया यह बजट समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगा।चंद्राकर ने कहा कि सरकार के तीसरे बजट में शिक्षा, खेल, सिंचाई, किसान और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 नए महाविद्यालयों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, वहीं शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।खेलों को बढ़ावा देने के लिए ओलंपिक तैयारियों हेतु 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बैराज और डेम निर्माण, विशेष रूप से शिकाशेर नहर परियोजना के लिए लगभग 4500 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी गई है।महिला सशक्तिकरण की दिशा में बजट को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि बालिकाओं के 18 वर्ष पूर्ण होने पर 1.5 लाख रुपये की सहायता, 250 महतारी सदन के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना और मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।अंत में चंद्राकर ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को विकास की नई दिशा देगा और आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव