Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़रावणभाठा दशहरा मैदान बनेगा नाइट स्पोर्ट्स हब, 1.60 करोड़ की हाईमास्ट लाइट...

रावणभाठा दशहरा मैदान बनेगा नाइट स्पोर्ट्स हब, 1.60 करोड़ की हाईमास्ट लाइट परियोजना का भूमि पूजन

रायपुर। राजधानी के जोन क्रमांक 6 अंतर्गत डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड क्रमांक 64 स्थित रावणभाठा दशहरा मैदान अब आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित होने जा रहा है। मैदान में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं को रात में भी सुरक्षित और बेहतर वातावरण में खेल गतिविधियां संचालित करने की सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे क्षेत्र में इस विकास कार्य को लेकर उत्साह साफ तौर पर देखा गया। भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इसे वार्ड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे न केवल खेल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरणा भी मिलेगी।उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा रात्रिकालीन खेल सुविधाओं की मांग की जा रही थी, जिसे अब साकार किया जा रहा है। हाईमास्ट लाइट लगने से मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन दिन के साथ-साथ रात में भी किया जा सकेगा। इससे स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी बढ़ावा मिलेगा और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।इस दौरान वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा, श्रीमती सुमन पांडे, श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, श्री रवि सोनकर, श्री रमेश सपहा, श्रीमती अंजलि जैन, श्री सोहन साहू, श्री जय श्री नायक, श्री अंबर अग्रवाल, श्री अमित साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा। साथ ही, मैदान में रोशनी की व्यवस्था होने से सुरक्षा भी मजबूत होगी और सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।नगर निगम द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के विकास कार्यों से शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिससे रायपुर को एक आधुनिक और सुविधासंपन्न शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments