Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी रफ्तार: अरुण...

नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी रफ्तार: अरुण साव

रायपुर। अरुण साव ने छत्तीसगढ़ सरकार के नए बजट को राज्य के समग्र विकास की दिशा में बड़ा और निर्णायक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट शहर से लेकर गांव तक विकास की नई गति तय करेगा और हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।विधानसभा में ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए साव ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार का यह तीसरा बजट “विकसित छत्तीसगढ़” के विजन को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार जिस संकल्प के साथ सत्ता में आई थी, यह बजट उसी दिशा में ठोस रूप से आगे बढ़ता नजर आता है।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में नई योजनाओं और नवाचारों को प्राथमिकता दी गई है। शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना’ और बेहतर सड़क नेटवर्क के लिए ‘द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना’ जैसे प्रावधान शामिल किए गए हैं, जिससे कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार होगा।साव ने कहा कि यह बजट राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल विकास कार्य करना नहीं, बल्कि समावेशी विकास सुनिश्चित करना है ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में विकास की गति और तेज होगी और छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान मजबूत करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments