Thursday, April 9, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, कड़ी निगरानी में परी

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, कड़ी निगरानी में परी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इन परीक्षाओं में लाखों छात्र शामिल हो रहे हैं।राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और उड़नदस्ते भी तैनात किए गए हैं।अधिकारियों के अनुसार, सभी जिलों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई है। छात्रों को समय से पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही।शिक्षा विभाग ने कहा है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अभिभावकों में भी परीक्षा को लेकर उत्साह और चिंता दोनों देखने को मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments