बिलासपुर। शहर के पूज्य सिंधी पंचायत भवन में रविवार को सीजी क्राइम न्यूज़ का पांचवां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों का समन्वय देखने को मिला। शहर के पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रवीण झा सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार और स्मृति-चिन्ह देकर किया गया।इस अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, कैलाश यादव तथा सहसचिव हरिकिशन गंगवानी मौजूद रहे। एसएसपी रजनेश सिंह ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर संस्थान को शुभकामनाएं दीं और निष्पक्ष पत्रकारिता को लोकतंत्र के लिए आवश्यक बताया।कार्यक्रम में सीजी क्राइम न्यूज़ के नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया गया। सिंधी समाज और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।वक्ताओं ने कहा कि संस्थान ने पांच वर्षों में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है और जिम्मेदार पत्रकारिता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूजा और पृथ्वीराज सूर्यवंशी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, वहीं रतनपुर के चंदन टंडन ने भक्ति प्रस्तुति दी।सामाजिक सरोकार के तहत लायंस क्लब कैपिटल और लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।कार्यक्रम के अंत में प्रधान संपादक कमल दुसेजा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मोहन मदवानी और उमाशंकर साहू ने किया। समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सीजी क्राइम न्यूज़ का पांचवां स्थापना दिवस मनाया गया
