Tuesday, April 7, 2026
Homeटॉप न्यूजछात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर PTRSU में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन...

छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर PTRSU में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रायपुर।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU), रायपुर में आज एनएसयूआई (NSUI) द्वारा छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन और घेराव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की।प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2016 से छात्रसंघ चुनाव पर लगी रोक के कारण विश्वविद्यालय में छात्र नेतृत्व का विकास प्रभावित हुआ है। संगठन का कहना है कि चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से सामने नहीं आ पा रही हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया बाधित हो रही है।

प्रदर्शन के पश्चात विश्वविद्यालय प्रशासन के माध्यम से कुलसचिव द्वारा आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को ज्ञापन प्रेषित किया गया, जिसमें छात्रसंघ चुनाव/गठन प्रक्रिया को पुनः शुरू करने की मांग की गई है।एनएसयूआई अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे ने कहा कि छात्रहितों और लोकतांत्रिक मूल्यों की बहाली के लिए संगठन का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रसंघ चुनाव बहाल होने तक संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments