Sunday, March 29, 2026
Homeछत्तीसगढ़विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 3...

विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर में विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपी अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है।मामला थाना तेलीबांधा क्षेत्र का है, जहां गुरुनानक नगर निवासी ट्रैवल व्यवसायी हरदीप सिंह होरा को निशाना बनाया गया। आरोपी ने खुद को ग्राहक बताकर अमेरिका और लंदन में होटल बुकिंग के नाम पर संपर्क किया और फिर विदेशी मुद्रा के लेन-देन का झांसा देकर करीब 19.47 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पहले व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क कर भरोसा जीतते, फिर नकली डील के नाम पर बुलाकर मौका देखकर रकम लेकर फरार हो जाते थे।इस प्रकरण में पुलिस पहले ही दो आरोपियों—प्रोसेनजित चक्रवर्ती और मयंक शर्मा—को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अमन शर्मा का नाम सामने आया, जिसके बाद तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसे पश्चिम बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, अमन शर्मा अपने गिरोह के साथ मिलकर महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अब तक 22 वारदातों को अंजाम दे चुका है। इन घटनाओं में करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी की पुष्टि हुई है।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने आम नागरिकों और व्यवसायियों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ विदेशी मुद्रा या बड़ी रकम के लेन-देन में सतर्कता बरतें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments