Wednesday, March 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़माता कौशल्या महोत्सव 2026 का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

माता कौशल्या महोत्सव 2026 का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत चंदखुरी ग्राम में माता कौशल्या महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।महोत्सव के दौरान मानस मंडली एवं सुप्रसिद्ध कलाकार श्रीमती पूनम विराट तिवारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं और छत्तीसगढ़ सरकार उनके आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “महतारी वंदन योजना” के तहत महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। साथ ही “रामलला दर्शन योजना” के माध्यम से अब तक 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी नीतियों के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने नवा रायपुर में फिल्म सिटी, मेडि सिटी सहित विभिन्न विकास कार्यों के तेजी से संचालित होने की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने कहा कि यह महोत्सव महिला सशक्तिकरण को समर्पित है, जिसमें महिलाओं द्वारा संचालित स्टॉल के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्षा मोना सेन, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम अभिलाषा पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments