नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदलता दिखाई दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।इसी तरह बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी बादल और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी तेज हवाओं और वर्षा की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। मौसम में आए इस बदलाव के कारण कई इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।