Thursday, March 12, 2026
Homeअपराधकॉम्बिंग गश्त में आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार,...

कॉम्बिंग गश्त में आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार, वारंटियों की तामिली और 20 चालानी कार्रवाई

Arang / Raipur। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को आरंग थाना पुलिस ने व्यापक कॉम्बिंग गश्त और अड्डेबाजी चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवारपारा क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लालू देवार (34 वर्ष) पिता हजामत देवार, निवासी देवारपारा आरंग को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और 550 रुपये नगद बरामद किए गए।

पुलिस ने जब्त किए गए मादक पदार्थ के साथ आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

वारंटियों की तामिली और चालानी कार्रवाईकॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने लंबित मामलों में भी कार्रवाई करते हुए 03 गिरफ्तारी वारंट और 01 स्थायी वारंट की तामिली की। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 20 चालानी कार्रवाई की गई।

अड्डेबाजों पर भी कसा शिकंजाअभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई गई। पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कुल 09 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें खूबचंद चंद्राकर (ग्राम बोडरा), चंदन देवांगन (रायपुर), डेमन साहू (मठपुरैना रायपुर), लुकेश कुमार साहू (बरछा), संतु देवांगन (अकोली रोड आरंग), सूरज देवार (इंदिरा चौक आरंग), मदन कुमार साहू (महामाया पारा आरंग), हेमंत सोनकर (ब्लॉक कॉलोनी आरंग) और मयाराम चंद्राकर (शास्त्री नगर आरंग) शामिल हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments