Raipur। राजधानी में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पंडरी थाना पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि दलदलसिवनी गुरुद्वारा के पास एक युवक अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोमल यादव (19 वर्ष) पिता बलदाऊ यादव, निवासी महावीर चौक दलदलसिवनी, थाना पंडरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू जब्त कर उसके खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 53/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।