रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिला सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। रायपुर, भिलाई, दुर्ग सहित कई जिलों में आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रमों में समाज के अलग-अलग वर्गों से आई महिलाओं—जिनमें गृहणियां, कामकाजी महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा छात्राएं शामिल थीं—को पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर सम्मानपूर्वक सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई महिला सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ और प्रदेश संयुक्त सचिव कलावती मार्को ने संयुक्त रूप से कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं का आम आदमी पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जागरूक हो चुकी हैं और वे ऐसी राजनीति चाहती हैं जो वास्तव में जनहित में काम करे।पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों से देशभर की महिलाएं प्रभावित हुई हैं। बेहतर शिक्षा व्यवस्था, मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने वाली नीतियों ने लोगों का विश्वास जीता है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में भी महिलाएं बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रही हैं।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समानता और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि समाज और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी जितनी मजबूत होगी, देश उतनी ही तेजी से प्रगति करेगा।वहीं पार्टी में शामिल हुई नई महिला सदस्यों ने भी अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों और ईमानदार राजनीति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित इन कार्यक्रमों में स्थानीय पदाधिकारियों, महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।