रायपुर। आगामी ईद-उल-फितर के अवसर पर शहर में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। शहर सीरतुन्नबी कमेटी द्वारा बैजनाथपारा स्थित मुस्लिम हाल में लगभग 10 दिनों तक चलने वाले “ईद बाज़ार” का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य ईद की तैयारियों को आसान बनाना और छोटे व्यापारियों को व्यापार का अवसर उपलब्ध कराना है।ईद बाज़ार में शहरवासी अपने परिवार के साथ आकर एक ही स्थान पर ईद से जुड़ी विभिन्न प्रकार की खरीदारी कर सकेंगे। बाज़ार में कपड़े, खान-पान से जुड़े सामान, सजावटी वस्तुएं और अन्य जरूरी सामानों के कई स्टॉल लगाए जाएंगे।आयोजन स्थल पर टेंट और स्टॉल की व्यवस्था के साथ बिजली व लाइट, सुरक्षा के लिए गार्ड, साफ-सफाई तथा आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मेहंदी आर्ट, गेम ज़ोन जैसी आकर्षक गतिविधियां भी रहेंगी, जिससे यह आयोजन एक छोटे मेले का रूप ले लेगा और शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।शहर सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल सेठी ने बताया कि हाल ही में नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान कई छोटे और फुटकर व्यापारियों की दुकानें प्रभावित हुई हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कमेटी द्वारा “ईद बाज़ार” की शुरुआत की जा रही है, ताकि ऐसे जरूरतमंद व्यापारियों को व्यापार करने का अवसर मिल सके और वे अपनी आजीविका को आगे बढ़ा सकें।उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में ईद बाज़ार में पहुंचकर खरीदारी करें और इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में सहयोग दें।संपर्क के लिए:मोहम्मद सोहेल सेठी – 9425503792मोहम्मद सिराज – 9200202020गुड्डा सेठी – 7869240024एजाज़ खान (अज्जू) – 7869821341अब्दुल नादिर खान – 9109335596