Homeछत्तीसगढ़एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रसंघ पदभार ग्रहण, शपथ समारोह एवं पौधारोपण...

एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रसंघ पदभार ग्रहण, शपथ समारोह एवं पौधारोपण आयोजित

रायपुर। एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, गायत्री नगर में छात्र नेतृत्व, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्रसंघ पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह के साथ पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक पुलिस रायपुर की डीसीपी डॉ. अर्चना झा तथा एसीपी सीमा अहिरवार उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. लीना आर. जैकब ने स्वागत उद्बोधन देते हुए मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधन के उपाध्यक्ष फादर जोस मैथ्यू, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया।

विद्यालय के गायक दल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रसंघ पदभार ग्रहण एवं शपथ समारोह रहा, जिसमें नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज एवं सैश पहनाकर उनके दायित्व सौंपे गए। छात्र नेताओं ने ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ विद्यालय की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर फादर जोस मैथ्यू ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना झा ने अपने संबोधन में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम वर्क, जिम्मेदार नागरिक बनने तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान डीसीपी डॉ. अर्चना झा एवं एसीपी सीमा अहिरवार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी और नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण अभियान में अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हरित एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया

।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, सेवा भावना, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments