रायपुर। रायपुर पश्चिम सहित पूरे रायपुर और छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास को लेकर सरकार ने संकल्प बजट 2026 में कई अहम घोषणाएं की हैं। इस बजट को प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप बताया जा रहा है, जिसमें शहर से लेकर गांव तक हर क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है।रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने कहा कि यह बजट न सिर्फ रायपुर पश्चिम बल्कि पूरे रायपुर और छत्तीसगढ़ को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे के विकास, सड़कों के उन्नयन, शहरी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया है।उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ संकल्प बजट विकास का वादा और प्रगति का इरादा लेकर आया है। इससे रायपुर सहित पूरे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर बनेंगे और नागरिक सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा।”बजट में शहरी विकास के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, किसानों और युवाओं के लिए नई योजनाएं शुरू करने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है।सरकार का दावा है कि यह बजट पूरे छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। वहीं रायपुर को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने और प्रदेश के संतुलित विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।