Friday, March 27, 2026
Homeटॉप न्यूजखेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का भव्य आगाज, रायपुर बना खेल प्रतिभाओं का...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का भव्य आगाज, रायपुर बना खेल प्रतिभाओं का केंद्र

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे विशेष रूप से शामिल हुईं।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर अतिथियों ने आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजन युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से न केवल आदिवासी प्रतिभाओं को मंच मिला, बल्कि युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा मिला। आयोजन ने “खेलो इंडिया” अभियान को नई ऊर्जा देने का कार्य किया है।प्रदेश के खेल प्रेमियों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और वे खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए आगे आते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments