Thursday, March 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे कचना पीएम आवास के...

पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे कचना पीएम आवास के लोग, निगम से लगाई गुहार

रायपुर। कचना स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना में रह रहे हितग्राहियों को इन दिनों मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। पानी की गंभीर समस्या और अव्यवस्थित विद्युत आपूर्ति से परेशान होकर बड़ी संख्या में हितग्राही नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं और ज्ञापन सौंपा।हितग्राहियों ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बिजली की आंख-मिचौली और बार-बार होने वाली कटौती के चलते दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रात के समय अंधेरा छा जाने से सुरक्षा की चिंता भी बढ़ गई है।

ज्ञापन में हितग्राहियों ने मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो वे आगे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और जल्द ही क्षेत्र में सुधार दिखाई देगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय हितग्राही मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और प्रशासन से शीघ्र राहत की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments