Monday, March 9, 2026
Homeअपराधरायपुर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

पूर्व में लूट के मामले में जा चुका है जेल, शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

रायपुर । शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राहगीरों को चाकू लहराकर भयभीत कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) मयंक गुर्जर के निर्देशन में क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है।इसी दौरान थाना ख़मतराई पुलिस स्टेशन पुलिस को सूचना मिली कि डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित पुराने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में युवक ने अपना नाम महेंद्र टांडी उर्फ एमडी (उम्र 19 वर्ष) निवासी जागृति नगर आरबीएच कॉलोनी, थाना खमतराई, जिला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया गया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में लूट के एक मामले में जेल जा चुका है। आरोपी के इस कृत्य को अपराध मानते हुए पुलिस ने उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा 25 तथा 27 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 159 वर्ष 2026 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments