Monday, March 9, 2026
Homeछत्तीसगढ़अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने किया नारी शक्ति...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने किया नारी शक्ति का सम्मान

रायपुर (छत्तीसगढ़)।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) रायपुर जिला द्वारा रविवार 8 मार्च 2026 को नारी शक्ति के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीर नारी मीना सप्रे रहीं, जो 1971 के युद्धाभ्यास में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अरुण केशव सप्रे की धर्मपत्नी हैं। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के रूप में श्रीमती अनुराधा सप्रे (अध्यापिका), श्रीमती श्वेता शर्मा (फिल्म कलाकार), श्रीमती बबीता अग्रवाल (समाजसेवी), अधिवक्ता श्रीमती खुशबू वर्मा, श्रीमती मंजू अग्रवाल (अध्यापिका), डॉ. निधि तथा कु. अभ्या सोनी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और अनुभवों को भी साझा किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीर नारी मीना सप्रे ने अपने प्रेरक संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) रायपुर जिला के जिला अध्यक्ष साजू वी. थॉमस ने की। कार्यक्रम में पार्टी के लेबर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता भरत सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत गार्डिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी यूनुस कुरैशी, रायपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष (ग्रामीण) अजय यादव, अनीश कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष दीपक महेश्वरी, जिला महासचिव (संगठन प्रभारी) नागेंद्र त्रिपाठी, महासचिव श्याम सुंदर निषाद, संयुक्त महासचिव लोमेश वर्मा, सचिव अभिषेक मिश्रा, उमेश, रवि यदु सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना तथा उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने नारी शक्ति के सम्मान और समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments