Tuesday, March 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़कुम्हारी फ्लाईओवर का ऊपरी मार्ग 18 मार्च तक बंद, निरीक्षण में खामियां...

कुम्हारी फ्लाईओवर का ऊपरी मार्ग 18 मार्च तक बंद, निरीक्षण में खामियां मिलने पर लिया गया फैसला

रायपुर–दुर्ग। दुर्ग–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी फ्लाईओवर में मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्यों के चलते दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला फ्लाईओवर का ऊपरी मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह मार्ग आज से अगले 8 दिनों तक, यानी 18 मार्च तक बंद रहेगा।जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंभीर खामियां सामने आई हैं। निरीक्षण में पाया गया कि फ्लाईओवर के एक हिस्से में दरारें दिखाई दे रही हैं और एक पिलर हल्का हिलता हुआ भी नजर आ रहा है। साथ ही जब भारी वाहन गुजरते हैं तो फ्लाईओवर के कुछ हिस्सों में हलचल और खिसकने जैसी स्थिति दिखाई देती है, जिससे वह जगह टूटी हुई जैसी प्रतीत हो रही है।इन परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी बड़े हादसे की आशंका को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन फ्लाईओवर के ऊपर से दुर्ग से रायपुर जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान आवश्यक मरम्मत और तकनीकी सुधार का कार्य किया जाएगा।मरम्मत कार्य के दौरान दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों को नीचे सर्विस रोड और वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना होगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें।अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फ्लाईओवर को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा, ताकि आम लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। फिलहाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments