Sunday, February 22, 2026
Homeमनोरंजनपंचायत 4’ का जलवा बरकरार, आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में 6 बड़ी जीत

पंचायत 4’ का जलवा बरकरार, आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में 6 बड़ी जीत

नई दिल्ली:लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज पंचायत ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video India पर रिलीज हुए इसके चौथे सीजन ने दर्शकों के साथ-साथ अवॉर्ड मंच पर भी जबरदस्त छाप छोड़ी है।हाल ही में आयोजित Iconic Gold Awards में इस सीरीज ने कुल 6 अवॉर्ड जीतकर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। शो को ‘बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज’ का सम्मान मिला, जो इसकी लोकप्रियता और दमदार कंटेंट का प्रमाण है।सीरीज के निर्देशन के लिए दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय को ‘बेस्ट डायरेक्टर (कॉमेडी)’ का अवॉर्ड दिया गया। दोनों निर्देशकों ने ग्रामीण परिवेश, हल्की-फुल्की कॉमेडी और मजबूत कहानी के जरिए दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाया है।‘पंचायत’ की खास बात इसकी सरल कहानी और गांव की असली झलक है, जिसमें मंजू देवी, क्रांति देवी, प्रहलाद चाचा जैसे किरदार दर्शकों के दिलों में बस चुके हैं। यही वजह है कि यह सीरीज लगातार ओटीटी पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली शोज में शामिल बनी हुई है।सीरीज की यह बड़ी जीत दर्शाती है कि अच्छी कहानी और सादगी भरा प्रस्तुतिकरण आज भी दर्शकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments