Tuesday, April 7, 2026
Homeअपराधरायपुर में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो फरार आरोपी...

रायपुर में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 7.12 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,40,000 रुपये बताई जा रही है।मामला थाना कबीर नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 261/25, धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है। पुलिस के अनुसार 27 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कबीर नगर फेस-01 में एक मकान पर दबिश दी गई थी। वहां से हरप्रीत कौर नामक महिला के पास से 16.01 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 3,20,000 रुपये) तथा उसके पति जोधा सिंह के पास से 8.06 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 1,60,000 रुपये) जब्त की गई थी। दोनों आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपी—सुखराज सिंह (निवासी भिलाई) और सत्यम चंद्राकर (निवासी डीडी नगर, रायपुर)—घटना के बाद से फरार थे। पुलिस उपायुक्त (जोन पश्चिम) श्री संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री ईशु अग्रवाल के निर्देशन में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।18 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुखराज सिंह ने खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे जमीन में छिपाकर रखी गई 7.12 ग्राम हेरोइन बरामद कराई। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments