Tuesday, April 7, 2026
Homeअपराधरायपुर में 10 किलो गांजा के साथ दो महिला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में 10 किलो गांजा के साथ दो महिला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। सूचना थी कि भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दो महिलाएं मादक पदार्थ के साथ बिक्री की तैयारी में हैं।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम खिलेश्वरी वर्मा (18 वर्ष) निवासी भनपुरी, रायपुर तथा इसरत बानो (21 वर्ष) निवासी शहडोल, मध्यप्रदेश बताया। तलाशी के दौरान उनके बैग से गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में पूछताछ जारी है और सप्लाई चेन की कड़ियों की जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा गांजा तस्करी के 14 मामलों में 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन प्रकरणों में बड़ी मात्रा में गांजा, नगदी रकम, वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments