Homeछत्तीसगढ़महासमुंद की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, IIM लखनऊ में हुआ...

महासमुंद की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान, IIM लखनऊ में हुआ चयन

महासमुंद की होनहार बेटी कृतिका बाफना ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित IIM लखनऊ में हुआ है।

कृतिका ने SVNIT से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने कठिन मेहनत कर प्रबंधन की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की और IIM लखनऊ में प्रवेश हासिल किया।

कृतिका, अजय बाफना और सरल बाफना की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा महासमुंद जिला और जैन समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

सकल जैन श्री संघ महासमुंद ने कृतिका और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

कृतिका की यह सफलता युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Updates

Recent Comments